संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की संकल्प वंदना यात्रा निकाली गई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महराज की 650 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प वंदन यात्रा कुरारा क्षेत्र के झलोखर गांव से होते हुए कस्बा के बाल्मीकि पार्क से होते हुए टेनरी मोहाल, मटहना मोहल्ले से होते हुए भोली रोड तक जाकर वापस ब्लाक परिसर में संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान बरसात होने के कारण अधिक संख्या में लोग नहीं जुट सके। ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद,रामविलास श्रीवास,शिवम गुप्ता,विनय वर्मा, रामदास सुदर्शन,आदि मौजूद रहे।