होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत
 
युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत
Updated: 8/4/2026 11:49:00 PM By Reporter-

युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा युवा अधिवक्ताओं के लिए स्थायी लोक अदालत विषयक एक दिवसीय संवेदनशीलता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत, हमीरपुर के अध्यक्ष  प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का त्वरित, सरल, सुलभ एवं कम व्यय में निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने इसकी अधिकारिता, कार्यप्रणाली एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवा अधिवक्ताओं से अधिकाधिक पात्र वादों को स्थायी लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
बार संघ, हमीरपुर के महामंत्री  अश्विनी प्रजापति ने कहा कि अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी से स्थायी लोक अदालत की प्रभावशीलता और अधिक बढ़ेगी तथा आमजन को शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य को नई गति मिलेगी। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से इसकी कार्यप्रणाली का व्यापक लाभ उठाने एवं पात्र मामलों को स्थायी लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने का आग्रह किया।
अभिमुखीकरण कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत की अधिकारिता, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित वादों की प्रकृति, वाद निस्तारण की प्रक्रिया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के प्रासंगिक प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही युवा अधिवक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं प्रभावी विवाद निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर की सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल ने मुख्य अतिथि, बार संघ के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे अभिमुखीकरण कार्यक्रम युवा अधिवक्ताओं को वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली की उपयोगिता से जोड़ते हुए अधिकाधिक पात्र प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ओवरस्पीड वाहनों पर लगेगी लगाम, यातायात पुलिस को मिली आधुनिक इंटरसेप्टर मोटर साइकिलें
जिले में चेहल्लुम के जुलूस में उमडा अकीदत मंदों का जनसैलाब
नेशनल हाईवे-34 में लगा 20 किलोमीटर लम्बा जाम, तेरह घंटे फंसे रहे वाहन
किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल
यूपी-112 पीआरवी कर्मियों ने एक बार फिर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बचाई जान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :