यूपी-112 पीआरवी कर्मियों ने एक बार फिर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बचाई जान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में यूपी-112 पीआरवी कर्मियों द्वारा एक बार फिर अपनी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय रहते उपचार उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया गया।
3 अगस्त 2026 को समय लगभग रात्रि 9: 39 बजे बजे पीआरवी-7902 थाना सिसोलर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिसोलर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परेहटा मोड़ के पास ट्रैक्टर एवं ई-रिक्शा की टक्कर हो गई है, जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी कमांडर मु0आ0 खेमराज तथा सब-कमांडर आ0 रामू साहू तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बिना समय गंवाए पीआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/पीएचसी सुमेरपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया। घायल की पहचान राजू पुत्र मंगल प्रसाद निवासी सिसोलर, थाना सिसोलर, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई। मौके पर घायल के परिजन एवं स्थानीय थाना पुलिस भी उपस्थित रही।
पीआरवी कर्मियों की त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही के कारण घायल को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। यूपी-112 कर्मियों द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। स्थानीय लोगों एवं आमजनमानस द्वारा यूपी-112 की त्वरित सेवा एवं मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।