किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l एक सप्ताह पूर्व मां के साथ खेतों की तरफ गई किशोरी को मां के सीने पर से तमंचा अड़ाकर अगवा करके घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने सिसोलर मार्ग के गौरी मोड से गिरफ्तार करके जेल भेजा है इसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म पास्को एक्ट की धाराओ में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
गत 27 जुलाई की रात 8:00 बजे सत्येंद्र सिंह ने मां के साथ खेतों की तरफ गई किशोरी की मां के सीने में तमंचा अडाकर अपहरण कर लिया था और घर ले जाकर कमरे में बंद करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। रात 1:00 बजे पुलिस ने किशोरी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराकर परिजनों को सौंपा। 28 अगस्त को पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। सोमवार को पुलिस ने सिसोलर मार्ग के गौरी मोड से थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने एस आई निशांत दुबे, कांस्टेबल अंकित यादव के साथ मिलकर गिरफ्तार करके मंगलवार को न्यायालय भेजा। न्यायालय से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।