होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  2027 में युवा मोर्चा राष्ट्रविरोधी सोच और विपक्ष की भ्रम की राजनीति का देगा करारा जवाब : डॉ. रोहित मिश्रा
 
2027 में युवा मोर्चा राष्ट्रविरोधी सोच और विपक्ष की भ्रम की राजनीति का देगा करारा जवाब : डॉ. रोहित मिश्रा
Updated: 8/4/2026 11:37:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

2027 में युवा मोर्चा राष्ट्रविरोधी सोच और विपक्ष की भ्रम की राजनीति का देगा करारा जवाब : डॉ. रोहित मिश्रा
- शहर आगमन पर भजयूमो कार्यकर्ताओं ने जाजमऊ से क्षैत्रीय कार्यालय तक किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव लगातार युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश का युवा अब उनके झूठ और भ्रम के जाल में नहीं फंसने वाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करने वाला युवा ही विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा।उन्होंने ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति देश का युवा है और यही युवा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रविरोधी सोच तथा विपक्ष की भ्रम फैलाने वाली राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व मिला है, इसलिए आज देश का युवा भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को केवल राजनीतिक भागीदारी ही नहीं, बल्कि नेतृत्व के अवसर भी प्रदान कर रही है। आज स्टार्टअप, स्वरोजगार, डिजिटल इंडिया, खेल, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बनी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और प्रत्येक युवा तक भाजपा की नीतियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं।डॉ. मिश्रा ने कहा कि “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” का उद्घोष प्रत्येक राष्ट्रभक्त युवा के लिए गौरव का विषय है। 
भाजपा का युवा राष्ट्रहित के हर अभियान में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा और समाज को बांटने वाली राजनीति का मजबूती से मुकाबला करेगा।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी अभियानों, बूथ सशक्तिकरण, हर घर तिरंगा अभियान तथा वर्ष 2027 के लक्ष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के कानपुर आगमन पर युवाओं ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। दोपहर लगभग 12 बजे जाजमऊ पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर भदौरिया शिवाजी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रदेश मंत्री अरविंद राज त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। अपने स्वागत में उमड़े युवा जनसैलाब को देखकर डॉ. रोहित मिश्रा भाव-विभोर हो गए और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यात्रा जाजमऊ से हरजेंद्र नगर, लाल बंगला होते हुए पीएसी मोड़ पहुंची, जहां अमन शुक्ला, अंकुर पांडेय, अविनाश पाल, शशांक मिश्रा एवं गौरव त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद श्याम नगर में रघुवंश द्विवेदी , यशोदा नगर, नौबस्ता चौराहा पर विपिन शर्मा, अर्पित अवस्थी एवं शिवम मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। वृंदावन तिराहे पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष ऋषभ शुक्ला ने सैकड़ों युवाओं के साथ अभिनंदन किया, जबकि घंटाघर पर ऋतुराज मिश्रा ने स्वागत किया। फूलबाग चौराहे पर डॉ. रोहित मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मेघदूत चौराहा, बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, बजरिया, मोतीझील गेट एवं जे.के. टेम्पल पर शिवांग मिश्रा, अंशु ठाकुर, हर्षित श्रीवास्तव, अभिमन्यु सक्सेना, प्रशांत पाल एवं कौशलेंद्र परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। फजलगंज, गोविंद नगर और सचान चौराहा होते हुए प्रदेश अध्यक्ष का काफिला भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में रोहित मिश्रा ने इसे ऐतिहासिक स्वागत बताया और युवाओं से चुनावी मोड में आने का आवाहन किया। बैठक की अध्यक्षता सुनील साहू एवं संचालन अमित कश्यप ने किया। निष्ठा कटियार शिखा मिश्रा प्रशांत द्विवेदी,खेमराज शर्मा , रुद्र मिश्रा , सोनू राठौर, सचिन शुक्ला, राम जी शुक्ला, उज्ज्वल जायसवाल, सौरभ कटियार सहित अन्य जिलों से आए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थिति रहे ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ओवरस्पीड वाहनों पर लगेगी लगाम, यातायात पुलिस को मिली आधुनिक इंटरसेप्टर मोटर साइकिलें
युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत
जिले में चेहल्लुम के जुलूस में उमडा अकीदत मंदों का जनसैलाब
नेशनल हाईवे-34 में लगा 20 किलोमीटर लम्बा जाम, तेरह घंटे फंसे रहे वाहन
किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :