प्रवर्तन विभाग 1 से 15 जुलाई तक चलाएगा सेफ फ्यूचर अभियान
- 5647 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल, 7418 का परमिट समाप्
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के द्वारा 1 से 15 जुलाई 2026 तक मिशन सेफ फ्यूचर चलाए जाने का निर्देश दिया है। जिसके अंतर्गत स्कूल वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए विभाग से अधिकारी खुद जायेंगे।परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश ने 1 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान चलाने का आदेश जारी किया। जिसके क्रम में स्कूल वाहनों की फिटनेस समेत अग्नि शमन यंत्रों को बसों और स्कूल में लगवाने की समुचित व्यवस्था करने के सख्त आदेश समूचे प्रदेश में दिया है। इसी क्रम में आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर 65162 स्कूल वाहन ऑनबोर्ड हैं। इनमें से 5647 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल है। और 7418 स्कूली वाहनों के परमिट समाप्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस, बिना परमिट स्कूल वाहनों के प्रबंधकों को नोटिस व व्यक्तिगत संपर्क,फोन द्वारा सचेत किया जाएगा कि वह अपने वाहन की सभी कमियां पूर्ण कर ले। इसके साथ ही 7 जुलाई तक शतप्रतिशत स्कूलों को वाहनों की फिटनेस करा कर परमिट वैध कराने के लिए नोटिस भी जारी की गई। - स्कूलों में प्रवर्तन अधिकारी करेंगे निरीक्षणआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम हर स्कूल में जाकर वाहनों की वस्तुस्थिति का भौतिक अवलोकन करेगी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। और देश के भविष्य के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करना परिवहन विभाग का दायित्व है। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि (सांसद, विधायक) से संपर्क कर मीडिया में बयान जारी कराए जाएंगे और स्कूल प्रबंधकों को सचेत किया जाएगा, ताकि वह वाहनों का सही रख रखाव कर सके।