एसकेएफ इंडिया ने प्रदेश में किसानों के लिए नई एग्री-रिटेल प्रोडक्ट रेंज की तैयार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन के लिए तकनीक और समाधान उपलब्ध कराने वाली भारत की अग्रणी कंपनी एसकेएफ इंडिया (इंडस्ट्रियल) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई एग्री-रिटेल प्रोडक्ट रेंज लॉन्च की है। एफिशिएंट डिस्ट्रिब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कानपुर में आयोजित इस लॉन्च के साथ एसकेएफ ने उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। उत्तर प्रदेश देश के सबसे प्रमुख कृषि राज्यों में से एक है और यहां खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। किसान अब रोटावेटर, स्लैशर और कल्टीवेटर जैसी मशीनों पर पहले से अधिक निर्भर हैं। ऐसे में खेती के व्यस्त मौसम में इन मशीनों का बिना रुकावट चलते रहना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एसकेएफ इंडिया (इंडस्ट्रियल) ने अपनी विशेष एग्री-रिटेल प्रोडक्ट रेंज विकसित की है। यह भारतीय खेतों की वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार की गई है और आधुनिक कृषि मशीनों को बेहतर, भरोसेमंद और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने में मदद करती है।गिरीश हंचाटे, डायरेक्टर – इंडस्ट्रियल मार्केट, इंडिया, एसकेएफ इंडिया (इंडस्ट्रियल) ने कहा, "उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहां खेती बड़े पैमाने पर होती है और आधुनिक कृषि मशीनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। किसान और मशीन संचालक अब ऐसे उत्पाद चाहते हैं, जो अधिक भरोसेमंद हों और कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी एग्री-रिटेल प्रोडक्ट रेंज तैयार की है। हमारे व्यापक डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और मजबूत साझेदारियों के माध्यम से हम विश्वस्तरीय तकनीक को राज्य के अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्रोडक्ट रेंज मशीनों की विश्वसनीयता बढ़ाने, खराबी और डाउनटाइम कम करने तथा उत्पादकता में सुधार लाने में मदद करेगी, ताकि किसान अपनी मशीनों का बेहतर उपयोग कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।" एसकेएफ अपनी मजबूत वैश्विक सप्लाई चेन और देशभर में फैले रिटेल नेटवर्क के माध्यम से इन उत्पादों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
|