बीस दिन बीतने के बाद भी बैंक खाते से ₹ 198996 गायब हो जाने के बाद साइबर ठगो तक नहीं पहुंच पाई साइबर पुलिस टीम
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर(सुमेरपुर) - जून माह के प्रथम सप्ताह 3 जून एवं 4 जून को इंडियन बैंक सुमेरपुर में संचालित चालू खाता से दो दिनों के अंदर 198996 रुपए अचानक गायब हो जाने पर खाता धारक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने साइबर थाना एवं इंडियन बैंक सुमेरपुर को लिखित शिकायती पत्र के द्वारा 6 जून को सूचित किया था जिसमें साइबर ठगो के कई खातों को फ्रिज किया गया था जिसमें 109396 अभी तक फ्रिज है। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया की लगभग 13 दिन बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अज्ञात साइबर ठगो के खिलाफ 19 जून को साइबर थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया था,लेकिन मुकदमा पंजीकृत हो जाने के बाद भी लगभग 15 दिन होने को है अभी तक साइबर पुलिस ने ऐसी कोई भी प्रक्रिया नहीं शुरू की जिससे पीड़ित का रुपया वापस मिल सके पीड़ित अरविंद कुमार श्रीवास्तव जब भी जानकारी लेने के लिए साइबर थाने में संपर्क करते हैं जांच की बात न बताकर उनको कोर्ट से आदेश करा कर फ्रीज रुपए वापसी कराने के लिए प्रेरित कर दिया जाता है।पीड़ित का कहना है कि मेरे साथ हुई धोखाधड़ी का पंजीकृत मुकदमा लिखा गया है तो इसमें पुलिस अभी तक क्यों हाथ में हाथ रख कर बैठी हुई है क्या मुकदमा पंजीकृत हो जाने के बाद सभी प्रक्रियाएं समाप्त हो जाती है
पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि किसी गरीब की गाढ़ी कमाई को ऐसे लुटेरे कभी लूटने की हिम्मत न जुटा पाये.