थाना परिसर में किया गया समाधान दिवस का आयोजन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय थाना परिसर में समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सी ओ सदर व नायब तहसील दार ने लोगो की समस्या सुनी। कुल आठ शिकायती पत्र दर्ज किए गएजिसमें दो शिकायतों का मौके परनिस्तारण किया गया।
थाना परिसर में आयोजित समस्या समाधान दिवस में सी ओ सदर यशपाल सिंह व नायब तहसील दार
रमेश नामदेव ने मौजूद रहकर थाने शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्या सुनी। तथा मौके पर जाकर राजस्व विभाग द्वारानिस्तारण करने के निर्देश दिए। तथा दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना दिवस में टोडरपुर गांव निवासी महिला परवीन बेगम पत्नी मुहम्मद जफर ने शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरा खेत मौजा टोडर पुर में है। गांव निवासी दबंग कल्लू उर्फ शहरयार पुत्र एहरार खां ने मेरे खेत की मेड जबरन तोड़कर मेरे खेत में कब्जा करने की नीयत से जुताई कर दी है। यह दबंग किस्म का है। जिससे हम लोग परेशान है। मेरे पति बीमार रहते हैं किडनी के मरीज है। चलने फिरने लायक नहीं है। मेरे दो पुत्रियां है। पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर मेड तोड़ने वाले दबंग के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। थाना दिवस में राजस्व लेखपाल सहित थाना पुलिस मौजूद रही।