सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना पडा भारी, सप्ताह भर में हुए 1400 चालान
- प्रदेश भर में हो रहे प्रवर्तन अभियान में आरटीओ कानपुर अव्वल - राहुल श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस व प्रवर्तन अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाको में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 307 वाहनो का विभिन्न अभियोग में चालान किया गया। कानपुर मण्डल आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमो की अनदेखी करने वालो पर विभाग सख्ती से कार्यवाही करने में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत पूरे प्रदेश भर में रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप, एचएसआरपी नम्बर प्लेट पर अभियायन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर नगर के सचेंडी, घाटमपुर, नौबस्ता ,सचेती और चौबेपुर क्षेत्रो में एआरटीओ तृतीय दल सोमलता यादव व पीटीओ दीपक सिंह ने ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग चलाया और पूरे सप्ताह में 1400 वाहनो के विभिन्न अभियोग में चालान की कार्यवाही की गई। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।- इन अभियोगो पर हुई प्रवर्तन की कार्यवाहीआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान में मुख्यतः बिना एचएसआरपी के 48 वाहनों, रेट्रो टेप के तहत 59, बिना हेलमेट के अभियोग में 104, बिना सीट अभियोग में 31, ओवरलोड में 8, रॉन्ग साइड पर 84 व वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने पर 21 चालान किये गये।