होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज-2026 का सफल आयोजन
 
राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज-2026 का सफल आयोजन
Updated: 6/11/2026 7:58:00 PM By Reporter-

राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज-2026 का सफल आयोजन
*आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं संसाधनों की प्रभावशीलता का हुआ व्यापक परीक्षण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर । जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद हमीरपुर में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से बाढ़ आपदा की संभावित परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय की प्रभावशीलता का व्यापक परीक्षण किया गया।
मॉक एक्सरसाइज का संचालन अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं इंसीडेंट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी  अभिषेक कुमार, तहसीलदार  वीरपाल सिंह, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभ्यास के अंतर्गत केसरिया का डेरा क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की काल्पनिक सूचना प्राप्त होने पर पूर्व चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करते हुए प्रभावित परिवारों की सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन किया गया। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड एवं आपदा मित्रों ने समन्वित प्रयासों से राहत एवं बचाव कार्यों का सफल संचालन करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
इसी क्रम में बेतवा पुल के नीचे एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, गोताखोरों एवं आपदा मित्रों द्वारा संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा तत्पश्चात उपचार हेतु फील्ड हॉस्पिटल भेजा गया।
मॉक एक्सरसाइज में आपदा मित्रों की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने जन-जागरूकता, सुरक्षित निकासी, खोज एवं बचाव अभियान, राहत शिविर प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राहत शिविर में पंजीकरण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में भी उनकी सहभागिता सराहनीय रही।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा में स्थापित फील्ड हॉस्पिटल का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। बाढ़ प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक के नेतृत्व में चिकित्सकीय दल ने घायलों के पंजीकरण, ट्रायेज, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, औषधि वितरण तथा रेफरल व्यवस्था का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित चिकित्सा एवं आपातकालीन उपचार व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे अभ्यास का महत्वपूर्ण एवं सफल घटक बताया।
इसके अतिरिक्त राहत शिविर में प्रभावित व्यक्तियों के पंजीकरण, भोजन एवं पेयजल उपलब्धता, राहत सामग्री वितरण तथा स्वच्छता प्रबंधन का प्रदर्शन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अस्थायी बाढ़ कैम्प स्कूल तथा पशुपालन विभाग द्वारा पशु राहत एवं चिकित्सा शिविर का भी सफल संचालन किया गया।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान स्थापित स्टेजिंग एरिया में जेसीबी, एम्बुलेंस, जनरेटर, पेयजल टैंकर सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं तैनाती का प्रदर्शन किया गया। साथ ही ड्रोन सर्विलांस, संचार व्यवस्था, मीडिया समन्वय एवं सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया गया।
अभ्यास के समापन पर आयोजित डी-ब्रीफिंग सत्र में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्थिति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा वास्तविक आपदा की स्थिति में और अधिक प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुझावों एवं सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी  अभिषेक गोयल ने मॉक एक्सरसाइज में सहभागी सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आपदा मित्रों एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सुदृढ़ बनाने, विभागीय समन्वय को बेहतर करने तथा वास्तविक आपदा की स्थिति में जनहानि एवं क्षति को न्यूनतम करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
मॉक एक्सरसाइज के सफल आयोजन ने जनपद में बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा राहत एवं बचाव तंत्र की दक्षता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी के निर्देश पर बौढ़नपुर में शुरू हुई जिलापूर्ति
हैलट अस्पताल में ₹10 करोड़ की लागत से बनेगी 6 मंजिला हाईटेक पैथोलॉजी
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की हुई बड़ी परीक्षा, दो स्थानों पर सफल मॉक ड्रिल
आरटीओ में फिटनेस बनी गजब की मज़ाक
जुर्माने की सजा काट रहे 02 बन्दी जेल से रिहा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :