होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की हुई बड़ी परीक्षा, दो स्थानों पर सफल मॉक ड्रिल
 
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की हुई बड़ी परीक्षा, दो स्थानों पर सफल मॉक ड्रिल
Updated: 6/12/2026 12:23:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की हुई बड़ी परीक्षा, दो स्थानों पर सफल मॉक ड्रिल 
- गंगा-यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों का किया गया व्यापक पूर्वाभ्यास 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का आकलन करने एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनपद कानपुर नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से प्रदेश के बाढ़ संवेदनशील जनपदों में आयोजित कराई जा रही मॉक एक्सरसाइज के तहत संपन्न हुआ जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर इन्सिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (आईआरएस) को सक्रिय करते हुए सभी संबंधित विभागों को अपने संसाधनों एवं कार्मिकों सहित 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपदा की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में तहसील बिल्हौर एवं घाटमपुर में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल की शुरुआत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से प्राप्त अलर्ट संदेश के साथ हुई, जिसमें अतिवृष्टि तथा गंगा एवं यमुना नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण तहसील बिल्हौर एवं घाटमपुर के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना दी गई।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं नोडल अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से संपूर्ण अभियान का संचालन किया। उनके निर्देशन में प्रथम घटना स्थल ग्राम नानामऊ (तहसील बिल्हौर) में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के सुरक्षित निकासी एवं राहत शिविर संचालन तथा द्वितीय घटना स्थल ग्राम गडाथा (तहसील घाटमपुर) स्थित बाढ़ राहत शिविर के कम्युनिटी किचन में आग लगने की काल्पनिक घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों का सफल पूर्वाभ्यास किया गया।
ग्राम नानामऊ में बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित पहुंचाया गया राहत शिविर
उप जिलाधिकारी बिल्हौर मनीष कुमार के नेतृत्व में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी मिलने पर ग्राम नानामऊ के निवासियों को राजस्व विभाग, पुलिस, होमगार्ड, पंचायतीराज विभाग एवं एसडीआरएफ की सहायता से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रभावित ग्रामीणों को बाबा रघुनन्दन दास इंटर कॉलेज, बिल्हौर में स्थापित राहत शिविर में ठहराया गया, जहां उन्हें भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस सेवा तथा पशुओं के उपचार सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
गडाथा राहत शिविर में अग्निकांड पर त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन
उप जिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम गडाथा स्थित नत्थूराम इंटर कॉलेज में संचालित बाढ़ राहत शिविर के कम्युनिटी किचन में आग लगने की काल्पनिक घटना पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, होमगार्ड, आपदा मित्र, राजस्व विभाग तथा स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
अभ्यास के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति के घायल होने की स्थिति भी प्रदर्शित की गई, जिसे चिकित्सकीय टीम द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। साथ ही ग्रामीणों को आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पंचायतीराज विभाग, आपदा मित्रों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों की तैयारियों का सफल परीक्षण किया गया तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने कानून-व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में की समीक्षा गोष्ठी
जिलाधिकारी के निर्देश पर बौढ़नपुर में शुरू हुई जिलापूर्ति
हैलट अस्पताल में ₹10 करोड़ की लागत से बनेगी 6 मंजिला हाईटेक पैथोलॉजी
आरटीओ में फिटनेस बनी गजब की मज़ाक
जुर्माने की सजा काट रहे 02 बन्दी जेल से रिहा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :