होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी के निर्देश पर बौढ़नपुर में शुरू हुई जिलापूर्ति
 
जिलाधिकारी के निर्देश पर बौढ़नपुर में शुरू हुई जिलापूर्ति
Updated: 6/12/2026 12:27:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी के निर्देश पर बौढ़नपुर में शुरू हुई जिलापूर्ति 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड चौबेपुर के ग्राम बौढ़नपुर-चौधरीपुर में निर्मित पेयजल परियोजना से जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने पाया था कि योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने तथा ट्रायल संपन्न होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति प्रारंभ नहीं की गई है। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुवे आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में वीटीएल द्वारा उसी रात गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि परियोजना के सभी प्रमुख कार्य पूर्ण होने के बावजूद जलापूर्ति प्रारंभ नहीं हुई थी। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था विंध्य टेलीलिंक्स लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मनोज कुमार द्विवेदी से दूरभाष पर वार्ता कर जलापूर्ति तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए थे। कार्यदायी संस्था के अनुसार परियोजना के अंतर्गत पंप हाउस, बाउंड्री वॉल, रिचार्ज पिट, सोलर सिस्टम, मोटर पंप, डीजी सेट, पाइपलाइन एवं घरेलू कनेक्शन सहित सभी प्रमुख कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। ओवरहेड टैंक में डीआई पाइप से संबंधित कार्य के कारण जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित थी, जिसे दूर करते हुए आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई। लगभग 3.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना से तीन ग्रामों के 663 परिवारों तथा लगभग 3,466 की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। योजना के अंतर्गत 9,782 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। जलापूर्ति प्रारंभ होने से सभी कनेक्शन प्राप्त घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने लगा है। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन से जुड़ी सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, वहां बिना अनावश्यक विलंब के नियमित जलापूर्ति प्रारंभ कराई जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उनका लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुंचे और प्रत्येक पात्र परिवार को घर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने कानून-व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में की समीक्षा गोष्ठी
हैलट अस्पताल में ₹10 करोड़ की लागत से बनेगी 6 मंजिला हाईटेक पैथोलॉजी
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की हुई बड़ी परीक्षा, दो स्थानों पर सफल मॉक ड्रिल
आरटीओ में फिटनेस बनी गजब की मज़ाक
जुर्माने की सजा काट रहे 02 बन्दी जेल से रिहा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :