महापौर ने ग्रीन पार्क चौराहा का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएम ग्रिड की फुटपाथ की चौड़ाई ज्यादा और सड़क की चाड़ाई कम होने की खबरों एवं जनता के विरोध को देखते हुए महापौर अभियन्त्रण विभाग की टीम लेकर ग्रीन पार्क चौराहे पर पहुंची.फुटपाथ की नाप जोख कराई गई। तो दोनो तरफ फुटपाथ साढ़े आठ मीटर चौड़े मिले। महापौर ने कहा कि इस रोड पर स्कूल भी हैं। जाम की स्थित बनी रहेगी आधे से ज़्यादा फुटपाथ पर अवैध कब्ज़ा देख कर महापौर ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब अभी यह स्थिति है। तो आगे क्या होगा? फुटपाथ पर कब्जे न हो इसके लिए योजना बनाई जाए.मौके से ही महापौर ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मोबाइल पर बात की और सीएम ग्रिड की कार्ययोजना की जानकारी लेकर सुझाव दिए है |
|