बंगाल की प्रचंड जीत पर सांसद रमेश अवस्थी का कानपुर में ऐतिहासिक स्वागत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर वर्धमान जोन, बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी निभाकर प्रचंड जीत के बाद कानपुर लौटे सांसद रमेश अवस्थी का आज ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। प्रातः 9 बजे से ही कार्यकर्ता कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर जुटने लगे और देखते ही देखते 10 बजे तक हजारों की संख्या में समर्थक ढोल-नगाड़े, शंख, घंटा-घड़ियाल के साथ पहुंच गए।
सुबह 10:30 बजे दिल्ली से आई वंदे भारत ट्रेन से जैसे ही सांसद रमेश अवस्थी बाहर निकले, “भारत माता की जय”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “रमेश अवस्थी जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा। प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी खुली जीप में सवार होते ही कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों कुंतल फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शहर की सड़कों पर उत्साह के साथ आगे बढ़ा।
स्टेशन से सीधे भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे सांसद अवस्थी का क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यालय का सभागार स्वागत सभा में तब्दील हो गया। अपने संबोधन में प्रकाश पाल ने झालमुड़ी भाई झालमुड़ी,ममता की सरकार उड़ी,नारे के साथ माहौल को उत्साहित करते हुए कहा कि यह जीत गंगोत्री से गंगा सागर तक सनातनियों की विजय गाथा है। उन्होंने बताया कि वर्धमान जोन में 28 में से 22 सीटों पर भाजपा की जीत कानपुर के लिए गर्व की बात है। स्वागत से अभिभूत सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि उन्हें मिली यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने स्वयं को इस विजय अभियान में “गिलहरी” की भूमिका निभाने वाला बताते हुए कहा कि जैसे रामसेतु निर्माण में गिलहरी का योगदान था, वैसे ही उन्होंने भी अपनी छोटी भूमिका निभाई। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय नेतृत्व एवं बंगाल की जनता को समर्पित किया, साथ ही चुनाव में योगदान देने वाले कानपुर के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित शिवराम सिंह विधायक महेश त्रिवेदी पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित विनोद शुक्ला रीता शास्त्री राकेश तिवारी विकास दुबे अर्जुन बेरिया अवधेश सोनकर नवाब सिंह गणेश शुक्ला प्रमोद विश्वकर्मा जसविंदर सिंह अमन शुक्ला अनीता त्रिपाठी, एनडीए संयोजक सुरेश गुप्ता अक्षय द्विवेदी कृष्णा तिवारी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्टेशन से क्षेत्रीय कार्यालय तक स्वागत किया ।