नये प्रवेश हेतु नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक अभिभावक की बैठक आहूत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट टेढ़ा में दिन बुधवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इसके बाद नए प्रवेश हेतु नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक अभिभावक की बैठक की गई। उपस्थित शिक्षक स्टाफ के द्वारा सभी बच्चों को तिलक लगाकर तथा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्कूल चलो अभियान की रैली तथा नए प्रवेश हेतु नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमवती तथा सहायक अध्यापक अर्चना,कुमारी प्रियंका साहू,अवध कुमार विश्वकर्मा,शबाना यासमीन,पूनम सिंह,शिक्षामित्र आराधना शिवहरे,अनुदेशक नीलम पाल अनुदेशक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।