धूमधाम से मना कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम टेढ़ा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना स्वागत गीत डांडिया डांस गीत इत्यादि से उपस्थित दर्शकों का मनमोहन लिया। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि ओपी सिंह राजू तिवारी,जनक, रामबाबू साहू आचार्य,अभय राज सिंह, प्रदीप प्रजापति के अलावा ग्राम प्रधान नोखे लाल यादव ने सरस्वती मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की इस वार्षिकोत्सव में छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे। जिनका विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान भी किया गया। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जंग बहादुर यादव एवं प्रधानाचार्य प्रेमवती,सहायक अध्यापक,अर्चना, कुमारी प्रियंकासाहू के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रही।