आरएन गुरुकुलम विद्यालय के मेधावी किए गए पुरुस्कृत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय आरएन गुरुकुलम विद्यालय में वार्षिकपुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल मौजूद रहे। आरएनगुरुकुलम विद्यालय के वार्षिक मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद अकादमिक,खेल,कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र दिए गए। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर ब्लाक प्रमुखआशीष पालीवाल ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के माध्यम अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित कियाकार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधककृष्णकुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य सचिन यादव , सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रही।
|