सेव लाईफ फाउण्डेशन ने किया सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सेव लाईफ फाउण्डेशन द्वारा सड़क सुरक्षा मित्र स्वयंसेवक का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिग इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च सेन्टर, विकास नगर, कानपुर नगर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवओम सिंह एवं एआरटीओ प्रथम विन्यांचल कुमार गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा गान के साथ किया गया। सड़क सुरक्षा की पाठशाला में क्रिटिकल कॉरिडोर के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि विश्व में हो रही मृत्यु का 8वां कारण सड़क दुर्घटना है। कानपुर नगर एवं उन्नाव जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रीक्ट के अन्तर्गतग क्यों है तथा दोनों जनपदों में क्रिटिकल कॉरिडोर के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सडक दुर्घटना को समझाने के लिए कब, कहाँ, कौन क्यों और कैसे के आधार पर विश्लेशण कर बताया गया। कार्यक्रम का समापन “नो मोर एक्सीडेंट ,नो मोर डेथ” के साथ सड़क सुरक्षा शपथ और राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कानपुर नगर एवं उन्नाव से लगभग 52 प्रतिभागियों के साथ-साथ उदयभान, निरीक्षक होमगार्ड, उन्नाव एवं परिवहन विभाग के कर्मचारीगण तथा आवेदक उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटना के विश्लेषण में 06 मुख्य कारण है-
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना के 6 विश्लेषण बतायए गए जिसमें शारीरिक, मानसिक थकान व तनाव, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, खराब सड़कें और मौसम, नशे की हालत में वाहन चलाना, ओवर स्पीडिंग।, गलत पार्किंग में वाहन मोडना,जैसे कारणो से ही दुर्घटना होती है।