पति से घरेलू झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगा दी जान पुलिस जांच में जुटी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी ने ड्यूटी पर गए पति को फोन कर कहा- मैं फांसी लगाने जा रही हूं। तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। इसके बाद जब पति ने दोबारा कॉल की तो पत्नी ने फोन नहीं उठाया।पति ने पड़ोस की महिला को भेजा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। छह महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। आठ मार्च को ही किराए पर कमरा लिया था। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना शिवली रोड की है। मूल रूप से सिकंदरा के रहने वाले मोहित कटियार अपनी पत्नी लक्ष्मी विश्वकर्मा (26) के साथ 8 मार्च को यहां किराए पर रहने आए थे। मोहित ड्राइवर है और उसने करीब 6 महीने पहले लक्ष्मी से लव मैरिज की थी।
कल्याणपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- दंपति ने करीब 6 महीने पहले प्रेम विवाह किया था और हाल ही में यहां रहने आए थे। महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।