केडीए का बुलडोजर एक्शन: 20 बीघा में अवैध ध्वस्त प्लाटिंग
- जाजमऊ, चकेरी और रूमा में घार साइटों पर कार्रवाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर में अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-1ए क्षेत्र में करीब 20 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। उपाध्यक्ष मदन सिंह गांल के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी सी.बी. पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। प्राधिकरण की टीम ने जाजमऊ, चकेरी और रूमा क्षेत्रों में फैली चार अलग-अलग अवैध प्लाटिंग साइटों को चिन्हित कर बुलडोजर चलाया। इन सभी स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति और बिना प्राधिकरण की अनुमति के प्लाटिंग का विकास किया जा रहा था।
केडीए की ध्वस्तीकरण जाजमऊ एयरफोर्स बाउंड्री के पास लगभग 2.5 बीघा, 39 प्योदी पकेरी एयरपोर्ट वेत्र में करीब 3.5 बौधा, न्यू एवरपोर्ट सेड रुमा (अहित्यख) में लगभग 8 बीषा, 29 तथा वाजिदपुर जाजमऊ में कारीब 6 बीधा क्षेत्र शामिल है। कार्रवाई के दौरान 3 जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से विकसित की गई इंटरनल रोड, नाले, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर और निर्माणाधीन भवनों को पटरी तरह जास्त कर दिया गया। मैके पर चकेरी थाना पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक संपन हुआ। ध्वस्तीकरण के दौरान अवर अभियंता अर्पण सिंह, संतोष कुमार गौड़, सुपरवाइजर प्रभाकर शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
आम जनता से प्लॉट खरीदने से पहले केडीए से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी ले और बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई निर्माण न कराएं, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने साफ किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान अप्रैल माह में भी लगातार जारी रहेगा, जिससे शहर में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
-सी. बी. पाण्डेय, प्रभारी अधिकारी ( जोन-1ए)