मशीन बकेट सर पर लगने से युवक की इलाज ए दौरान मौत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ हमीरपुर l चिकासी में संचालित मोरंग खण्ड संख्या 25/15, ग्राम व थाना चिकासी में 30 वर्षीय युवक भारत सिंह पुत्र स्व० हाकिम सिंह निवासी बरसेड़ा थाना कोटरा जनपद जालौन, जो ट्रकों की लोडिंग का कार्य करता था, रात्रि में कार्य करने के उपरांत उसी स्थान पर सो गया था। लोडिंग के दौरान मशीन की बकेट उसके सिर में लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खण्ड में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया की अभी तक परिजनों द्वारा कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।