मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की एसआईआर की समीक्षा
U- 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी मतदाता सूची, त्रुटिरहित बनेगी वोटर लिस्ट:नवदीप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करने शहर पहुंचे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची कार्य की प्रगति जानी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शहरवासियों से अपील की कि 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची को अवश्य जांचें, ताकि नाम, पते या अन्य त्रुटियों को समय रहते ठीक कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर नाम कटने या संशोधन के संबंध में अपेक्षा से कम फॉर्म प्राप्त हुए हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह सामने आई है। विधानसभा 2027 पर उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। मतदाता मतदान केंद्र के परिसर तक मोबाइल ले जा सकेंगे। हालांकि मतदान कक्ष के बाहर मोबाइल जमा कराना होगा। मतदान के दौरान मतदाता पर्ची की भूमिका प्रमुख रहेगी। उन्होंने बताया कि नगर में लगभग 36,05,445 मतदाता पंजीकृत हैं। जिनमें करीब 19.28 लाख पुरुष, 16.77 लाख महिलाएं और 200 से अधिक तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। एसआईआर अभियान के तहत अब तक 26,28,422 मतदाताओं के विवरण का सत्यापन किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 74.29 प्रतिशत है।
- 2027 के विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदान सुनिश्चित हो
शेष मतदाताओं का सत्यापन और मैपिंग कार्य भी तेजी से चल रहा है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया और आपत्तियों के निस्तारण की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवा मतदाताओं के पंजीकरण, महिलाओं की भागीदारी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाए, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदान सुनिश्चित हो सके।