होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों की प्रदर्शनी व ट्रेड फेयर का शुभारम्भ, कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
 
पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों की प्रदर्शनी व ट्रेड फेयर का शुभारम्भ, कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
Updated: 3/13/2026 9:50:00 AM By Reporter- ANKUR GUPTA

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों की प्रदर्शनी व ट्रेड फेयर का शुभारम्भ, कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लाभार्थी प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर-2026 (12–13 मार्च, 2026) का उद्घाटन गुरुवार को कार्यालय परिसर में मा० कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हस्तशिल्प एवं वस्त्रोद्योग, उ0प्र0 सरकार राकेश सचान ने किया।
इस अवसर पर एमएसएमई-विकास कार्यालय के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 25 जनपदों के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। ट्रेड फेयर में 100 से अधिक विश्वकर्मा कारीगरों ने अपने पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।
मुख्य अतिथि मा० मंत्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की गई, जिसके लिए लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को बढ़ावा देने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने पर बल देते हुए कहा कि इससे विश्वकर्मा शिल्पकार आत्मनिर्भर बनेंगे और उनके हुनर को नई पहचान मिलेगी।
एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर के निदेशक वी.के. वर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा कारीगरों के व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एमएसएमई कार्यालय सदैव उनके साथ है। ऋण, तकनीकी दक्षता तथा उत्पादों के विपणन एवं प्रदर्शन से संबंधित सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र मैथानी, विधायक गोविन्द नगर, कानपुर ने कारीगरों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्पादों का अवलोकन किया और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं नीलिमा कटियार, विधायक कल्याणपुर, कानपुर ने विश्वकर्मा उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए इस प्रकार के आयोजन के लिए एमएसएमई-विकास कार्यालय की सराहना की।
डा० भक्ति विजय शुक्ला, सहायक निदेशक, विस्तार केन्द्र सुगंध एवं सुरस विकास केन्द्र, कानपुर ने विश्वकर्मा उद्यमियों को उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आलोक श्रीवास्तव, सहायक निदेशक एवं अवधेश सोनकर, डोमेन विशेषज्ञ (पीएम विश्वकर्मा) ने भी कारीगरों को व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार अपूर्व, सहायक निदेशक ने किया, जबकि अंत में एस.के. पाण्डेय, उपनिदेशक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की एसआईआर की समीक्षा
23 वीं शब को पूरी रात चला इबादत का दौर
76 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता विकसित
सीएम युवा योजना में लक्ष्य से पीछे निजी बैंक, सीडीओ ने लगाई फटकार
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज, 14 मार्च को होगा आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :