होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  76 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता विकसित
 
76 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता विकसित
Updated: 3/13/2026 9:57:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में कानपुर नगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर*

76 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता विकसित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कानपुर नगर में सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2024 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत जनपद में अब तक कुल 25,335 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 76 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता विकसित हो चुकी है।
 नवीकरणीय ऊर्जा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 3,859, वर्ष 2025 में 16,113 तथा वर्ष 2026 में 11 मार्च तक 5,363 सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा चुके हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण फरवरी माह की रैंकिंग में कानपुर नगर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
जनपद में इस योजना के तहत वर्तमान में लगभग 250 वेण्डर कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से करीब 1,500 लोगों को रोजगार मिला है। सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना से जनपद में लगभग 380 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जबकि लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 230 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान वितरित किया जा चुका है।
योजना के प्रभावी संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। केस्को, दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड, बैंकर्स और वेण्डर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति दी जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने सोलर रूफटॉप वेण्डर्स को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में किया जाए। साथ ही वर्तमान में हो रही औसत स्थापना की गति को तीन गुना तक बढ़ाकर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित करने पर जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जनपद में सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के समन्वय से योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और अधिकाधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की एसआईआर की समीक्षा
23 वीं शब को पूरी रात चला इबादत का दौर
सीएम युवा योजना में लक्ष्य से पीछे निजी बैंक, सीडीओ ने लगाई फटकार
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज, 14 मार्च को होगा आयोजन
पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों की प्रदर्शनी व ट्रेड फेयर का शुभारम्भ, कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :