होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विद्यार्थियों का छः दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण प्रारम्भ
 
विद्यार्थियों का छः दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण प्रारम्भ
Updated: 3/10/2026 11:30:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विद्यार्थियों का छः दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण प्रारम्भ 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा संचालित कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद, गोला लखीमपुर (खीरी) के बी.एससी. कृषि पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से महाविद्यालय द्वारा छः दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण यात्रा का आयोजन किया गया।कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया तथा छात्रो को संबोधित करते हुए बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है तथा विभिन्न वैज्ञानिक एवं शोध संस्थानों में चल रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, भाषा, खान-पान एवं जीवन-शैली को निकट से समझने का अवसर मिलेगा, जिससे उनमें राष्ट्रीय एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना भी सुदृढ़ होगी।भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उधम सिंह नगर, उत्तराखंड), भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून,भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून तथा वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून का शैक्षणिक अवलोकन करेंगे।इस छः दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में कुल 39 विद्यार्थी सम्मिलित हैं। उनके साथ मार्गदर्शक एवं प्रबंधन दल के रूप में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रणधीर यादव एवं श्री सर्वेश पांडेय भी उपस्थित रहेंगे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
IGRS रैंकिंग में कानपुर कमिश्नरेट प्रदेश में अव्वल
केवीके की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न
आगामी लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित वादों की गई समीक्षा
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :