पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों,थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।