समाजवादियों ने धूमधाम से खेली फूलों की होली |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर | मुख्यालय मे रंग पंचमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी से हमीरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे राम प्रकाश प्रजापति द्वारा होली मिलन समारोह का अपने निज निवास शिव मोटर्स के सामने कानपुर रोड पर आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की और कार्यक्रम में गीत संगीत फाग मंडली द्वारा फाग गायन हुआ। कार्यक्रम मे फूलो की होली भी खेली गई। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे औऱ आयोजन करता रामप्रकाश प्रजापति के बुलाबे पर जिले के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम मे अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष नीलम यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख शुभ करण परिहार, ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, शिवप्रसाद कुशवाहा सांसद प्रतिनिधि मुन्नीलाल निषाद पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, हरि नारायण निषाद, नारायण दास अकेला, राम सिंह पाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मनीष यादव, जिलाध्यक्ष छात्र सभा सुनील यादव, जिलाध्यक्ष सलीम खान संस्कृति प्रकोष्ठ, मूल चंद प्रजापति, रानी कुशवाहा, वर्षा देवी नाम देव, आशा राम वर्मा गायक, जावेद मेजर, सुभान सभासद, रवि यादव एडo, अजय यादव, राजेश सविता, रामप्रसाद कुशवाहा, गया प्रसाद अनुरागी, देवी दास पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मुशाहिब बेग, अभय सिंह, ब्रज किशोर खेगर जिलाध्यक्ष ललिता अर्रंख मजदूर सभा आदि लोग रहे मौजूद।