आगामी लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित वादों की गई समीक्षा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद न्यायाधीश,मनोज कुमार राय के निर्देशन में आगामी लोक अदालत 14 मार्च के सफल आयोजन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बैंक सभी विभागों द्वारा आगामी लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित वादों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि कुछ विभागों द्वारा लोक अदालत हेतु अच्छी संख्या में वादों को चिन्हित किया गया है परन्तु कुछ विभागों के द्वारा लोक अदालत में निस्तारित किये जाने हेतु अत्यन्त कम वादों को चिन्हित किया गया है। सचिव महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों से लोक अदालत में निस्तारण करने के लिये अधिक से अधिक संख्या में वादों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट बाजार तहसील मुख्यालय, बैंक आदि जगहों पर लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु व प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करे व जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी की ओर से उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर संगम लाल मिश्रा, परिवहन विभाग की ओर से वरिष्ठ सहायक सत्यम बाजपेई प्रभारी तहसीलदार राठ दिलीप कुमार, टेलीकाॅम मैनेजर की ओर से ए0ओ0 अमर महरोत्रा, के साथ अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
|