अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्लाइमेट वाॅरियर की गई सम्मानित |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के खरौंज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समर्थइंडिया संस्था द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण महेंद्र कुमार पांडेय रहे। तथाअध्यक्षता ग्राम प्रधान छेदा लाल ने की।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समर्थ इंडिया संस्था द्वारा तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझे तथा कर्तव्यों व अधिकारों का समावेशी इस्तेमाल के प्रति सजग रहे। तथा जागरूक रहे। इस संस्था के माध्यम से किए जाने वाले प्रयास अनुकरणीय है। मानसिक तनाव व अवसाद के कारण लोग निराशा में अकल्पनीय कदम उठाते है। जिसके परिणाम परिवार वाले भुगतते है।हमेशा खुश रहने की पहल करना चाहिए।
ग्राम प्रधान छेदा लाल ने पंचायत में महिलाओं के लिए अनेक प्रयास किए गए है। महिला हितैषी पंचायत बनाने के लिए संस्था द्वारा हमेशा सहयोग किया जाता है।लर्निंग एंड अवेयरनेस सेंटर कुतुबपुर की सिमरन , ऋचा, खरोंज की यशोदा, मौसम परियोजना की क्लाइमेट वॉरियर अंजली को सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री रानी,आदित्या,लाली , कोमल, रिया , मोती सृष्टि, गुड़िया , रोशनी, बेबी, साथ कई महिलाओं व लड़कियों ने प्रतिभाग किया।