किसानों को खेती के दिए गए वैज्ञानिक टिप्स
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर कृषक समिति की बैठक में शनिवार को किसानों को खेती के वैज्ञानिक टिप्स दिए गए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में यह बैठक संपन्न हुई। बैठक निदेशक प्रसार डॉक्टर वी के त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि अधिकतम पैदावार एवं आय प्राप्त करने हेतु कृषि विविधीकरण अपनाना आवश्यक है। निदेशक शोध डॉ महक सिंह ने सूरजमुखी की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को किसान भाई अवश्य अपनाएं। विभागाध्यक्ष मृदा विज्ञान डॉक्टर सर्वेश कुमार ने मृदा स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की उन्होंने ढैचा खाद को उगाकर खेत में मिलाने पर बल दिया। विभाग अध्यक्ष पशुपालन डॉक्टर रामजी गुप्ता ने कृषकों को दुग्ध एवं उसके प्रसंस्करण की जानकारी दी और उन्होंने सहकारी समितियों पर बल दिया। मसाला वैज्ञानिक डॉक्टर संजीव सचान ने कृषकों को लहसुन, प्याज, अदरक, मिर्च आदि की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने कृषक समिति की बैठक में किसानों को जायद की फसले जैसे उर्द, मूंग ,मक्का आदि की खेती की बारीकियां बताई गई।अतिथियों का स्वागत चंद्रशेखर कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह एवं जगदीश सिंह ने किया।कार्यक्रम में डॉक्टर जितेंद्र सिंह, प्रगतिशील कृषक कमल किशोर, राजेश त्रिपाठी सहित कई किसान उपस्थित रहे।
|