पीड़ित विधवा महिला ने थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी विधवा महिला ने खेत से लाही की फसल काट लेने की तहरीर थाने में देकर कार्यवाही किए जाने की मांग थाना पुलिस से की है। क्षेत्र के बेरी गांव निवासी विधवा महिला सरोज पत्नी स्व लक्ष्मी नारायण सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी कृषि भूमि बेतवा नदी के किनारे स्थित है। जिसका गाटा संख्या 747 है। इसमें लाही की फसल बो रखी है। पांच मार्च को गांव के ही आपराधिक किस्म के व्यक्ति राजेश सिंह व इसके पुत्रों कुलदीप सिंह ,नीरज ने मेरे खेत से लाही की हरी फसल काटकर हार्वेस्टर निकलने के लिए रास्ता बना ली है।जब इसकी जानकारी हमे हुई तो मेरा पुत्र पवन व नाती बद्री सिंह मौके पर गए। तो इनसे गाली गलौज कर अभद्रता की। तो दोनों डरकर वापस घर आ गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।