घर के बाहर खड़ी ईको स्पोर्ट गाड़ी हुई चोरी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा ,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के झलोखर गांव से बीती रात घर के बाहर खड़ी ईको स्पोर्ट चार पहिया वाहन अज्ञात चोर चोरी करकर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र शिवदास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को रात में मेरी गाड़ी ईको स्पोर्ट को जिसका पंजीयन संख्या यूपी 77 ए डी 7357 है। इसको अज्ञात चोर चोरी करके ले गए है। इसकी खोजबीन की है। लेकिन कही इसका पता नहीं चल पा रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
|