होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मालगाड़ी ट्रेन की चपेट से अध्यापक की दर्दनाक मौत
 
मालगाड़ी ट्रेन की चपेट से अध्यापक की दर्दनाक मौत
Updated: 3/8/2026 1:28:00 AM By Reporter-

मालगाड़ी ट्रेन की चपेट से अध्यापक की दर्दनाक मौत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l सुबह विद्यालय जा रहा प्राइमरी का सहायक अध्यापक भमौरा, गहतौली के मध्य गेट संख्या 39 को पार करते समय मालगाड़ी के चपेट में आकर जान से हाथ धो बैठा। मृतक अध्यापक की एक माह पूर्व ही गहतौली में तैनाती हुई थी। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, तीन पुत्री एंव एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृत अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। मूल रूप से सिडरा गांव निवासी हाल मुकाम रमेडी हमीरपुर सुरेंद्र यादव 42 वर्ष की तैनाती हेलापुर के प्राथमिक विद्यालय में थी। शिक्षकों से विवाद करने पर इसको निलंबित कर दिया गया था। एक माह पूर्व इसको बहाल करके प्राथमिक विद्यालय गहतौली में तैनात किया गया था। शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे यह बाइक से भमौरा एवं गहतौली के मध्य बने रेलवे गेट संख्या 39 में पहुंचा उस समय गेट बंद था। यह बाइक को खड़ी करके गेट के नीचे से घुसकर रेलवे ट्रैक में पहुंच गया। ट्रैक को पार करते समय यह गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे-पिता कालका प्रसाद, मां, पत्नी गीता देवी, पुत्री दिव्यांशी, तेजस्विनी, मानसी तथा पुत्र आर्यन को रोता बिलखता छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक शिक्षक अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक की लापरवाही के चलते हादसे का शिकार हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि हेलापुर में तैनाती के दौरान अभिभावकों की शिकायत पर जांच के बाद नवंबर माह में निलंबित किया गया था। एक माह पूर्व बहाल करके नई तैनाती गहतौली में की गई थी। इस हादसे के बाद शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आलाधिकारियों ने सुनी समस्याएं |
घर के बाहर खड़ी ईको स्पोर्ट गाड़ी हुई चोरी
पीड़ित विधवा महिला ने थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
आग की चपेट में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक
अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मचा कोहराम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :