फर्जी डिग्री रैकेट की सघन जांच के लिये एसआईटी गठित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा हाल में किदवईनगर थानाक्षेत्र में शैल ग्रुप आफ एजूकेशन के आफिस से संचालित फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ किये जाने के बाद चौतरफा हड़कंप मचा है। अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंर्ड आडर) ने बताया कि इस जाली डिग्री रैकेट की सघन जांच के लिये कानपुर के पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 14 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है, जिसकी कमान डीसीपी कानपुर साउथ संभालेंगे। वहीं ग्राउंड लेवल पर एसआईटी टीम को एडीसीपी लीड करेंगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये इस एसआईटी में कई रैंक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। सूचना है कि टीम में किदवईनगर इंस्पेक्टर के साथ दो अन्य इंस्पेक्टर और एसीपी भी शामिल हैं। जानकारों के अनुसार ये टीम उन राज्योें की यूनिवर्सिटीज में जाकर जांच व पूछताछ करेगी, जहां की डिग्रियां पुलिस को जालसाज गिरोह के पास से जखीरे में मिली हैं। वहीं इस गिरोेह द्वारा कानपुर में ही कई लोगों को डेढ़ से पांच लाख तक में एलएलबी की डिग्रियां बांटने की जानकारी देने और फर्जी एलएलबी डिग्रियों के माध्यम सेे प्रेक्टिस तक कर रहे 10 लोगों के नाम पुलिस ने अपनी विज्ञप्ति में जारी तक कर दिये, इससे कानपुर कचहरी परिसर में हड़कंप की स्थिति है। वकील बार एसोसिएशन और काउंसिल से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
|