होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुपरवाइजर की 'बदजुबानी' पर बवाल, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार
 
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुपरवाइजर की 'बदजुबानी' पर बवाल, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार
Updated: 2/21/2026 11:26:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुपरवाइजर की 'बदजुबानी' पर बवाल, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अरमापुर थाना स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (आयुध निर्माणी) में शनिवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि गेट पर तैनात सुपरवाइजर और ड्यूटी लाइन इंचार्ज ने उनके साथ गाली-गलौज और जातिगत टिप्पणी की है। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर दिया।
​घटनाक्रम की शुरुआत शुक्रवार रात 'बी' शिफ्ट की समाप्ति के दौरान हुई। कर्मचारी रवि यादव, अरुण शर्मा और सर्वेश दीक्षित के अनुसार, जब वे ड्यूटी खत्म कर बाहर निकल रहे थे, तब गेट पर तैनात सुपरवाइजर ने उनके साथ अभद्रता की और जातिगत टिप्पणी की। जब पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत ड्यूटी लाइन इंचार्ज से की, तो आरोप है कि उन्होंने भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और जूतों से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता इन्द्रजीत यादव ने लिखित तहरीर में बताया कि वह कैजुअल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। देर रात अरमापुर थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। शनिवार सुबह कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर इकट्ठा होकर नारेबाजी की और कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सपा नेता सम्राट विकास यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अरमापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर पर गाली-गलौज के आरोपों को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई समस्याएं
दो दिवसीय मेले का हुआ समापन
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना एवं कर्मचारी नामांकन अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन
पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला की कार पर पथराव,दो आरोपी गिरफ्तार
गरीब बेटियों की शादी कराने वालों को हज का सवाब
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :