होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला की कार पर पथराव,दो आरोपी गिरफ्तार
 
पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला की कार पर पथराव,दो आरोपी गिरफ्तार
Updated: 2/21/2026 11:28:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला की कार पर पथराव,दो आरोपी गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस ​कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला के काफिले पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने सिंहपुर चौराहे के पास उनकी पजेरो कार पर भारी पथराव किया, जिससे गाड़ी का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के समय पूर्व विधायक अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 8:50 बजे उनकी कार सिंहपुर चौराहे के पास जाम में फंसी थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां आए और मुनींद्र शुक्ला का नाम लेते हुए अभद्र गालियां देने लगे। कार चला रहे शिवम मिश्रा ने जब युवकों की हरकत का विरोध किया, तो वे उस समय आगे निकल गए। जैसे ही जाम थोड़ा खुला और गाड़ी आगे बढ़ी, घात लगाए बैठे युवकों ने पीछे से पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पूर्व विधायक की पजेरो कार का पिछला शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि उनके पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज और कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके जरिए तीन आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने इस मामले में कछार निवासी अंबर दीक्षित (25 वर्ष) और गंगपुर निवासी ऋषभ यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई समस्याएं
दो दिवसीय मेले का हुआ समापन
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना एवं कर्मचारी नामांकन अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुपरवाइजर की 'बदजुबानी' पर बवाल, कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार
गरीब बेटियों की शादी कराने वालों को हज का सवाब
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :