बाल रोग विभाग ने मेडिको लीगल क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कालेज एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स कानपुर शाखा बाल रोग विभाग द्वारा मेडिको लीगल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल चिकित्सा से संबंधित विधिक प्रावधानों, चिकित्सीय नैतिकता, बाल अधिकारों तथा पास्को अधिनियम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, वैक्सीनेशन दायित्व, एवं चिकित्सकीय अभिलेख संधारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं एवं रेजिडेंट डॉक्टरों में जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ संजय काला ने दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी डॉक्टर के लिए मेडिको लीगल विषयों की समुचित जानकारी बहुत जरूरी है, जिससे वे संवेदनशील मामलों में विधिसम्मत एवं सुरक्षित निर्णय ले सके। क्विज प्रतियोगिता में एमबीबीएस छात्र, इंटर्न एवं पीजी रेजिडेंट्स की कुल 104 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। इस मौके पर विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग, प्रो (डा) शैलेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों चिकित्सकों को विधिक दृष्टि से सजग बनाती हैं तथा रोगी सुरक्षा एवं नैतिक चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ जेके गुप्ता, अध्यक्ष इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कानपुर शाखा एंव बाल रोग विभाग के समस्त संकाय सदस्यों (डा आरपी सिंह , डा यशवन्त कुमार राव, डा अरूण कुमार आर्या, डा नेहा अग्रवाल, डा अमितेश यादव, डा प्रतिभा सिंह समेत संकाय सदस्यों, चिकित्सकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।