पतारा गांव से कावड़ यात्री कानपुर चंदन घाट के लिए रवाना
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के पतारा गांव से कांवड़ यात्री गांव स्थित सदाशिव बाबा आश्रम से कानपुर चंदन घाट के
लिए रवाना हुए। वहां गंगा जल भरने के बाद सोमवार को वापस आकर शिवमन्दिर में जलाभिषेक करेंगे। पतारा गांव स्थित सदाशिव बाबा मंदिर से कानपुर के चंदन घाट ले लिए रवाना हुए। वहां से गंगा जल लेकर सोमवार को वापस आकर मंदिर में विधिविधान से जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकरशिव भक्तों में उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करना आस्था का पिछले पांच वर्ष से किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा में भोलेनाथ के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा में गांव से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त गंगाजल लेने के लिए रवाना हो गए।