पीएलवी गणेश सिंह ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वन्दना अग्रवाल के कुशल निर्देशन में थर्ड जेंडर /ट्रांसजेंडर-तृतीय लिंग समुदाय- किन्नरों एवं शिक्षिकाओं एवं आमजन के बीच सुमेरपुर में स्थित श्री जीवीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ट्रांसजेंडर तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को पीएलवी गणेश सिंह द्वारा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें विधिक जानकारी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व सार्वजनिक सेवाओं और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पीएलवी गणेश सिंह ने उन्हें आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना, किन्नर पेंशन योजना, वृद्धाश्रम और पुनर्वास, किन्नर कल्याण बोर्ड, स्माइल योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पीएलवी गणेश सिंह ने आगामी 12.09.2026 को हमीरपुर जनपद मुख्यालय में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया तथा पोस्टर व पंपलेट बाटकर प्रचार प्रसार करते हुए शिक्षिकाओं, महिलाओं, तृतीय समुदाय के व्यक्तियों एवं आम लोगों को जागरूक किया।
प्रधानाचार्या दीपिका द्विवेदी, शिक्षक हरीराम गुप्त निरपेक्ष, कार्यक्रम का संचालन कर रहे।