होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर घटित सड़क हादसों में दो की मौत,आठ घायल
 
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर घटित सड़क हादसों में दो की मौत,आठ घायल
Updated: 8/21/2026 10:59:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर घटित सड़क हादसों में दो की मौत,आठ घायल 
‎-मामला कन्नौज जिले के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर घटित दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत का
‎-बस और कंटेनर की भिड़ंत में एक और दूसरे की कार डिवाइडर से टकराने से हुई मौत
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव 
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को घटित दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जानकारी के मुताबिक पहला सड़क हादसा शुक्रवार की सुबह तिर्वा कोतवाली अंतर्गत एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 190 पर घटित हुआ।यहां दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई बस तेज रफ्तार होने और आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में कंटेनर से टकरा गई।भिड़ंत इतनी तेज थी कि, बस में सवार यात्रियों में चीखपुखर मच गई। घटना के दौरान बस में 40 यात्री सवार बताए गए हैं। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान एंबुलेंस की मदद से आठ गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान 37 वर्षीय सैयद पुत्र सैयद हैदर निवासी शहाददगंज लखनऊ,42 वर्ष अभिषेक पुत्र राघवेंद्र निवासी आलमबाग लखनऊ, बस परिचालक 32 वर्षीय विजय पुत्र सभाजीत निवासी सलाहा कादरीपुर सुल्तानपुर,28 वर्षीय अब्बास पुत्र विलायत शहाददगंज लखनऊ,46 वर्षीय राजेश कन्नौजिया पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी बादशहा नगर लखनऊ,34 वर्षीय तरुन पुत्र ओमप्रकाश निवासी परवल हरियाणा,60 वर्षीय नीलम गोविंद राव पत्नी सुरेश गोविंद राव, निवासी पादरी बाजार सहापुर गोरखपुर, की स्थित सामान्य थी। दुर्घटना में घायल 8 वें 34 वर्षीय युवक अंकित पुत्र राजेश मिश्रा निवासी अशोक बिहार आलम नगर थाना तालकटोरा लखनऊ की डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।दूसरी घटना एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के अंतर्गत घटित हुई। एक्सप्रेस वे पर कि.मी प्वाइंट 166.850 पर घटी दुर्घटना में शुक्रवार की दोपहर एक कार अनियंत्रण के कारण डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार दो लोग अपने घर से लखनऊ की ओर जाने के लिए रवाना हुए थे। दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर यूपीडा की टीम पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया।यहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने कार सवार भिवानी हरियाणा के किटलना निवासी 45 वर्षीय ओमवीर पुत्र वेनीराम की मौत की पुष्टि कर दी। जबकि दूसरे कार सवार युवक 42 वर्षीय प्रदीप पुत्र रविदास का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी था।सड़क हादसों में घायल और मृतकों के परिजनों को स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना की गई। मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।पुलिस ने मामलों की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की बात कही गई है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का किया औचक निरीक्षण
वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा
वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा
पतारा गांव से कावड़ यात्री कानपुर चंदन घाट के लिए रवाना
पीएलवी गणेश सिंह ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :