होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  33 प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा 02 आंगनवाड़ी केंद्रों का किया गया सघन निरीक्षण
 
33 प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा 02 आंगनवाड़ी केंद्रों का किया गया सघन निरीक्षण
Updated: 8/21/2026 12:49:00 AM By Reporter-

33 प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा 02 आंगनवाड़ी केंद्रों का किया गया सघन निरीक्षण
-लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी  अभिषेक गोयल के निर्देशों के क्रम में जनपद में विद्यालयों में पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर विकास यादव तथा समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण अभियान के दौरान कुल 33 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा 02 आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा गया।
निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर संबंधित प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रशासक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एक अन्य विद्यालय में एक शिक्षक पिछले एक सप्ताह से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाया गया। संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
शेष विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा पठन-पाठन कार्य सुचारू रूप से संचालित होता पाया गया। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई।
मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण अभियान की प्रगति एवं प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की उपस्थिति तथा पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में पठन-पाठन, शिक्षक उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जनपद में यह निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिशन शक्ति के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग हुई प्रतियोगिता
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर घटित सड़क हादसों में दो की मौत,आठ घायल
ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद बैठक में जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
राठ में दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर, छह छात्राएं घायल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :