ऑटो चालकों की मनमानी से हाईवे में आए दिन लगता है जाम
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा के बेरी तिराहा व मनकी स्टैंड व हमीरपुर बस स्टैंड पर ऑटो चालकों द्वारा अपने वाहन सड़क में खड़े कर सवारी भरते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है जिससे वाहन निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वही ई रिक्शा चालकों द्वारा भी सड़क में रिक्शा खड़े किए जाते है। कस्बा कुरारा के बेरी तिराहा के पास कुरारा से हमीरपुर सवारी लेकर चलने वाले ऑटो चालकों द्वारा सड़क में खड़े करके सवारी भरते है। तथा सवारी का इंतजार करते है। जिससे हाइवे सेनिकलने वाहनों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।तथा मनकी स्टैंड के पास क्षेत्र के डामर,सरसई, भैंसापाली, कुतुबपुर ,शिवनी, खरौंज,आदि गांवों को सवारी लेकर जाने वाले ई रिक्शा पूरी सड़क में खड़ी रहते है। जिससे हाइवे से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे हाइवे में अक्सर जाम की स्थित बनी रहती है। थाना पुलिस द्वारा इन वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। जिससे इन वाहन चालकों द्वारा मनमानी की जा रही है। कस्बे के लोगो ने इन बेतरतीब वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग थाना पुलिस से की है।