बैटरी की दुकान में सेंध लगा किया माल पार, जाँच मे जुटी पुलिस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात रतनपुर पावर हाउस के पास स्थित एक बैटरी की दुकान में सेंध लगाकर शातिर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर दीवार में सेंध लगाकर दुकान में रखी 6 से 7 इनवर्टर बैटरियों सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना की जानकारी होने से इलाके में हड़कंप मच गयापनकी रतनपुर निवासी पंकज ने बताया कि रतनपुर पावर हाउस के पास उनकी प्रिया बैटरी के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर दुकान की दीवार फांदकर परिसर में घुस गए और दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद दुकान में रखी 6 से 7 इनवर्टर बैटरियों समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब पंकज दुकान खोलने पहुंचे तो दीवार में सेंध लगी देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कई बैटरियां और अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत का आकलन कर तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पीड़ित ने बताया की करीब 50 हजार से अधिक का माल शातिर चोर ले गए है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे फुटेज खंगाली हैं। फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई पड़े हैं। फुटेज के आधार पर शातिरो की तलाश की जा रही है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।-अमित चौरसिया एसीपी पनकी
|