राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ आयोजित हुई बैठक
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l राज्य कर विभाग द्वारा चायनीज मांझा के निर्माण बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु व्यापारियों एवं अधिवक्ता संगठनों के साथ बैठक की गई और बैठक में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जीएसटी पंजीयन और व्यापारी दुर्घटना बीमा के बारे मे बताया गया और चीनी मांझा की खरीद बिक्री न करने के संदर्भ में उन्हें जानकारी दी गई। अवगत कराया गया कि जो लोग पतंग के धागे खरीदने के लिए आए उन्हें चीनी मांझे का प्रयोग न करने के लिए अवगत किया जाए । इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सम्मानित व्यापारिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर राम जी, प्रमोद गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुधीर रंजन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सी एल कुशवाहा, राजेश ओमर, सत्येंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।