बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई शुरू
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा तहसील की राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के 4 कृषि ऋण बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की की प्रक्रिया आरम्भ की गई। ग्राम दीनपुर की केशकांती पत्नी ओम प्रकाश यादव (बकाया राशि 460913/-), विनय कुमार पुत्र कश्मीर सिंह यादव निवासी बरुआ सबलपुर (बकाया राशि 305105/-), रतीराम पुत्र दुर्जन लाल निवासी भरौली (बकाया राशि 536365) तथा सिंहपुर के प्रकाश सिंह यादव (मृतक) के पुत्र बलविंद्र सिंह, यदुवीर सिंह व विजेंद्र सिंह (बकाया राशि 467373/-) के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। इन बकायेदारों ने अपनी कृषि भूमि बंधक कर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (पूर्ववर्ती आर्यावर्त बैंक) से ऋण लिया था, ऋण राशि जमा करने हेतु इन चारों बकायेदारों से कई बार संपर्क किया गया परन्तु इन्होंने अभी तक जमा नहीं किया इसलिए शाखा प्रबंक अरविंद कुमार, बैंक के लीगल ऑफिसर प्रणय सिंह, बैंक मित्र कौशलेंद्र सिंह व गंगा सहाय व संग्रह अमीन धर्मेश तिवारी व पन्ना लाल व क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में इन बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
|