कृषि विश्वविद्यालय की एसबीआई शाखा ने 15 आंगनबाड़ी किट भेंट की
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा की प्रबंधक श्रीमती अंकिता अग्रवाल ने बताया कि एसबीआई द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 15 किटें भेंट की। उन्होंने कहा कि एसबीआई की ये सराहनीय पहल है। इस तरह के किटें बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व द्वारा समय-समय पर प्रदान किए जाते हैं, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए होते है।ये किटें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर सेवाएं बेहतर ढंग से प्रदान करने में सहायता करते हैं।
|