वन महोत्सव के अवसर राजकीय इण्टर कॉलेज अमरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
-ब्लॉक प्रमुख ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत पीलीभीत के तहसील अमरिया में राजकीय इण्टर कॉलेज में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया।ब्लॉक प्रमुख ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारी मां की तरह ही जीवन देते हैं। हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत प्रकाश श्रीवास्तव शैलेन्द्र यादव वन दरोगा कोशिंदर यादव यादव वन दरोगा व कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान कॉलेज परिसर में आम, नीम, पीपल और छायादार पौधे लगाए गए।