जितना बड़ा दोषी उसे उतनी ही सख्त सजा मिलेगी:संजय निषाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शनिवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद 1857 की क्रांति में निषाद समाज के 167 वीरों के 170वें बलिदान दिवस के अवसर पर शहर पहुंचे। बलिदान की स्मृति में हर साल 27 जून को कार्यक्रम होता है।सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि संविधान का सिद्धांत स्पष्ट है कि केवल दोषियों को ही सजा मिलनी चाहिए। किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच आवश्यक है और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून अपना काम करेगा और जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। राम मंदिर दान चोरी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि जो जितना बड़ा दोषी होगा, उसे उतनी ही सख्त सजा मिलेगी। लोकतंत्र में आरोपों से ज्यादा महत्व जांच और साक्ष्यों का होता है दोष तय होने के बाद ही कार्रवाई होगी, उन्होंने कहा आरोप लगाने से कोई व्यक्ति दोषी नहीं हो जाता। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कुछ लोग जेल भी जा चुके हैं और जांच अभी जारी है। जांच में जो व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदार और निष्ठावान लोगों पर बिना वजह आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए।
|