अमरिया थाना में आगामी पर्व को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
वरिष्ठ संवाददाता फरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।अमरिया थाना में आज थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में अमरिया क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों तथा दोनों धर्मों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मोहर्रम और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों त्योहारों को लेकर कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा: “अपने-अपने ग्रामों में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का जुलूस, ताजिए का निकालना तथा कावड़ यात्रा को भी बिना किसी बाधा के संपन्न कराएं। दोनों समुदाय एक-दूसरे का सम्मान करें और शांति बनाए रखें।”बैठक में सभी ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं ने शांतिपूर्ण आयोजन का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने थाना प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि अमरिया क्षेत्र में सद्भावना और भाईचारे का माहौल बना रहेगा।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
|